कोरोना का क्या अच्छा है? (अंकल सैम से बातचीत )
कोरोना का क्या अच्छा है? (अंकल सैम से बातचीत ) कल शाम को परिवार के साथ बैठा चाय की चुस्किओं का आनंद ले रहा थाI तभी मोबाइल की घंटी बजी हमारे एक परिचित का था जो कि 70 वर्ष के एक बुजुर्ग हैं और शहर में रहते हैंI मैं उन्हें सैम अंकल कह कर बुलाता हूंI वह इसलिए कि वे हमेशा एक डिटेक्टिव की तरह बातें करते हैंI हर घटना को तार्किक नजरिए से देखते हैंI फोन उठाते ही उन्होंने कहा- बिटवा ! क्या आपको मालूम है कि फोन पर बात करने से कोरोना संक्रमण नहीं फैलता ? मैंने कहा- हां अंकल ! यह तो पता हैI तो फिर फोन काहे नहीं करते ? वो क्या है कि अंकल, जब से यह लॉकडाउन हुआ हैI हम तो घर में ही कैद होकर रह गए हैI खाने-पीने, नहाने -धोने के सिवाय बचा ही क्या हैI हमारी तो दिनचर्या ही बदल गई हैI इस कोरोना के बारे में सुन सुन के पक गए हैंI दिमाग ने त...