जिम्मेदार कौन और गैरजिम्मेदार कौन ? फैसला आपका I # Who is right and who is wrong?


जिम्मेदार नागरिक बने- सही गलत को समझें I

आज सारी दुनिया कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रही हैI सभी देश अपने -अपने तरीके से ऐसे अनजान दुश्मन से लड़ रहे हैंI जिसका आज के दिन कोई इलाज नहीं हैI ऐसे बुरे वक्त में हर नागरिक को, हर देश में, समय की कसौटी पर परखा जा रहा हैI अधिकतर लोग समय की कसौटी पर खरे उतर रहे हैंI वे सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैंI सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं और एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए मानवता का धर्म भी निभा रहे हैंI इस वक्त इन आम नागरिकों के अलावा 2 वर्ग और उभर कर आ रहे हैंI

 ये  है- हीरो वर्सेस विलेन  यानी नायक वर्सेज खलनायक I


नायक वे है जो यह जानते हुए भी कि हर पल उनकी जान को खतरा है और एक अज्ञात दुश्मन कोरोनावायरस जाने कब, कहां और कैसे उन्हें अपनी चपेट में ले लेI फिर भी वे लोग अपनी कर्तव्य निष्ठा और देशभक्ति के कारण रात दिन ड्यूटी दे रहे हैंI ये नायक है चिकित्सक अन्य मेडिकल स्टाफ (स्वास्थ्य कर्मी ),सफाई कर्मी, प्रशासनिक अमला, पैरामिलिटरी फोर्सिज (जैसे सीआईएसएफ, आईटीबीपी ), हमारी फौज, पुलिस, नगर निगम, परिषद् व पालिका कर्मचारी आदिI ये सब अपनी जान पर खेलकर हम सबकी जान बचाने के लिए रात-दिन एक किए हुए हैंI इस वक्त ये ही हमारे सच्चे हीरो हैंI
दूसरी तरफ इस संकट की घड़ी में उन स्वार्थी लोगों की फितरत भी सबके सामने आ गई है, जिनके लिए स्वास्थ्य सेवाएं, देश, इंसानियत, मानवता, कर्तव्य निष्ठा  सब बकवास हैI सरकार के बार-बार निर्देश देने के बाद भी यह लोग अपनी बीमारी को छुपाकर अन्य लोगों में प्रसार करने का काम कर रहे हैंI एक-एक व्यक्ति की लापरवाही से सैकड़ों जानें खतरे में पड़ गई हैंI आखिर इन्हें नियंत्रित करने के लिए कानून का सहारा लेना पड़ रहा हैI इनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवानी पड़ रही हैंI कुछ लोग कालाबाजारी में लगे हुए हैंI वस्तुओं की कृत्रिम कमी पैदा करके मुनाफा वसूली का धंधा चला रखा हैI जो मास्क  8-10 रुपए में बिकता थाI वह आज ₹50 में भी उपलब्ध नहीं हो रहाI  सैनिटाइजर भी नकली बनाकर सफल सप्लाई किए जा रहे हैंI जिस बीमारी से दुनिया भर में हाहाकार मचा हुआ हैI इस पर गंभीर होने की बजाय सरकार के दिशा-निर्देशों का मजाक उड़ाने का काम भी कुछ लोग कर रहे हैंI

 इस तरह से  आम नागरिकों के अलावा दो श्रेणियों  उभर कर सामने आ रही हैं-

 नंबर एक देशभक्त और कर्तव्यनिष्ठ नागरिक तथा

 नंबर 2 स्वार्थी और देशद्रोही लोग I (हालांकि इनकी संख्या काफी न के बराबर है)

 इस बात का हम सब को फक्र है कि हमारी शासन व्यवस्था बहुत मजबूत हैI दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ हमारी केंद्र सरकार काम कर रही है और साथ ही साथ सभी राज्य सरकारें भी केंद्र सरकार के साथ मिलकर, उसके निर्देशन में अच्छा काम कर रही हैंI इसी वजह से आज तक  दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आबादी वाला देश होने के बावजूद भी हम इस बीमारी को नियंत्रित रखे हुए हैंI आइए हम सब मिलकर एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका अदा करते हुए शासन व प्रशासन का सहयोग करेंI इनके आदेश व निर्देशों का पूरी तरह पालन करें और इस कोरोना नाम की बीमारी से लड़ने में सफल होंI एक जिम्मेदार  नागरिक बनेI

                                                      धन्यवाद I 

ये भी पढ़ें :
          आत्मविश्वास का महत्त्व 
                     दिशाहीन युवा-
                     स्वार्थ v/s निस्स्वार्थता
                     सावित्रीबाई फूले : जीवन परिचय
                 हास्य

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Tenses Part 1

Tenses Part 4

Notes: How to use correct forms of verbs