संदेश

अपना कद कैसे बढाएं? How to increase height ?

अपना कद कैसे बढाएं ?          जब भी मीडिया में कद लंबा करने से संबंधित विज्ञापन आते हैं तो अनायास ही लाखों लोगों का ध्यान उनकी ओर जाता है और स्वाभाविक भी है I जिस व्यक्ति की जो लालसा होती है वह उसी ओर खिंचा चला जाता है I व्यापार जगत के लोग , लोगों की इन्हीं भावनाओं का फायदा उठाकर अपना व्यवसाय चलाए हुए हैं I हमारा कद तो नहीं बढ़ पाता , पर हां इन कंपनियों का मुनाफा अवश्य बढ़ता है I कुछ समय पहले मैं बहुत से ऐसे युवकों से मिला जिन्होंने अपने दोनों कानों पर बहुत ही बारीक बारीक स्ट्रिप्स चिपकाए हुई थी I पूछने पर उन्होंने बताया कि वह कद बढ़ाने के काम आती हैं I किसी वैद्य ने उन्हें दी हैं I बहुत सारी कद बढ़ाने वाली   दवाओं और यंत्रों का विज्ञापन भी हम आए दिन अखबारों   या टीवी में देखते रहते हैं I आइए जानते हैं, इसके पीछे का राज क्या है?   अक्सर आपने देखा होगा कि इन दवाओं और यंत्रों का इस्तेमाल करने वाले अधिकतर किशोर होते हैं I यह भी आप अच्छी तरह जानते हैं कि शारीरिक विकास की प्रक्रिया अभी किशोरावस्था में ही अपने चरम पर होती है I इस दौर...

कोरोना का क्या अच्छा है? (अंकल सैम से बातचीत )

कोरोना का क्या अच्छा है? (अंकल सैम से बातचीत )                                          कल शाम को परिवार के साथ बैठा चाय की चुस्किओं का आनंद ले रहा थाI तभी मोबाइल की घंटी बजी हमारे एक परिचित का था जो कि 70 वर्ष के एक बुजुर्ग हैं और शहर में रहते हैंI मैं उन्हें सैम अंकल कह कर बुलाता हूंI वह इसलिए कि   वे हमेशा एक डिटेक्टिव की तरह बातें करते हैंI हर घटना को तार्किक नजरिए से देखते हैंI   फोन उठाते ही उन्होंने कहा- बिटवा ! क्या आपको मालूम है कि फोन पर बात करने से कोरोना संक्रमण नहीं फैलता ? मैंने कहा- हां अंकल ! यह तो पता हैI तो फिर फोन काहे नहीं    करते ? वो क्या है कि अंकल, जब से यह लॉकडाउन हुआ हैI हम तो घर में ही कैद होकर रह गए हैI खाने-पीने, नहाने -धोने के सिवाय बचा ही क्या हैI हमारी तो दिनचर्या ही बदल गई हैI इस कोरोना के बारे में सुन सुन के पक गए हैंI दिमाग ने त...

अजीब सपना (Strange Dream )

अजीब सपना आज रात मैं अच्छा भला सोया था I लेकिन सुबह 3:00 बजे अचानक चौंक कर उठ गया I इसका कारण था एक अजीब सा सपनाI उसके बाद मैं सो नहीं पायाI बस उस अजीब सपने के बारे में सोचता रहाI सपना ही कुछ ऐसा था कि जब आपको पता चलेगा तो आपकी भी नींद उड़ जाएगीI   यमराज का दरबार लगा हुआ थाI वह सभी बीमारियों की मिटिंग ले रहा थाI चित्रगुप्त ने सबसे पहले एक धन्यवाद प्रस्ताव पेश कियाI जिसमें कोरोना नामक बीमारी का धन्यवाद किया गयाI उसकी प्रशंसा में कसीदे पढ़े गएI उन्होंने बताया कि कोरोना के काम   करने के तरीकों का अन्य बीमारियों को भी पालन करना चाहिएI महज 4 महीने के कार्यकाल में इसने सारी दुनिया में तहलका मचा दिया I सारा सारा विश्व इस से आतंकित हैI   इस पर बूढ़े टीबी रोग ने अपना पक्ष रखते हुए कहा- महाराज! मैं बूढ़ा जरूर हो गया हूंI लेकिन मेरे काम में कोई कमी नहीं आई हैI उसने अपने आंकड़े   प्रस्तुत करते हुए कहा- महाराज ! अकेले भारत में हर साल 28 लाख लोगों को मैं अपना शिकार बना रहा हूंI जिसमें 435000 लोग मृत्यु को प्राप्त हो जाते   हैं यानी भारत में हर घंटे 50 मौत हो रही हैंI...

हिंदी अलंकार गीत

अलंकार गीत तर्ज- आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की                   आओ बच्चों तुम्हें सिखाऊं, बात व्याकरण ज्ञान की, ध्यान दियो   और मनन करो, यह बात तुम्हारे काम की,                    करोगे पालन तुम, रहोगे खुश हरदम-2   काव्य की सुंदरता को हम अलंकार ही कहते हैं,   शब्दों के माध्यम से हो उसे शब्दालंकार कहते हैं,   हो अर्थों के माध्यम से उसे, अर्थालंकार कहते हैं,   गर दोनों का मेल हुआ, उसे उभया अलंकार कहते हैं,   अभी तो हमने बात करी है इसके बेसिक ज्ञान की, ध्यान दियो   और मनन करो, यह बात तुम्हारे काम की,                    करोगे पालन तुम, रहोगे खुश हरदम-2 वर्णों की आवृत्ति हो तो,   अनुप्रास कहलाएगा, शब्दों की आवृत्ति हो   तब, यमक यही कहलाएगा, लेकिन इसकी शर्त यही की, अर्थ अलग हो जाएगा, अ...

हिंदी समास गाने के माध्यम से (व्याकरण ज्ञान )

समास लोकगीत ( व्याकरण ज्ञान ) यह समास बणा फिरे दादा जग में, कुणबा कितना होरया, बेटा होगा चार जो इसकै और पोता कितना होरया, II टेक II प्रथम, द्वितीय पद से भैया मिलकर समास बना है, दोनों पद जब मिल जाते तो समस्त पद बना है, समस्त पद समास ही होता, जिसका यह कुनबा है, पहले का है नाम   अव्ययी, दूजे का तत्पुरुष है, तीजे को कहते हैं   द्वंद्व   और बहुव्रीहि चौथा होरया, बेटा होगा चार जो इसकै और पोता कितना होरया, यह समास बणा फिरे दादा जग में, कुणबा कितना होरया, सबके हैं सिद्धांत अलग, पहचान है सबकी न्यारी, पहले   मैं पहला पद भारी, तत्पुरुष में   दूजा   भारी, द्वंद्व में दोनों है बराबर , बहुव्रीहि की है न्यारी, दोनों को ही लगा आड़ में कोई अन्य   बने प्रभारी, बेटों का हुआ जिकर अभी तक, आगे पोतां का होरया, बेटा होगा चार जो इसकै और पोता कितना होरया, यह समास बणा फिरे दादा जग में, कुणबा कितना होरया, इन बेटां मै हुई एक की शादी, वो तत्पुरुष है भाई, शेष बने हैं सहायक सारे, जैसे हो पांडव भाई, कर्मधारय है जो सबसे पहले विशेषण लगता भाई, ...

दानवीरों को सलाम ( कोरोना आपदा)

दानवीरों को सलाम   तर्ज- के जानै   वा,  भाण नै भाई कितना प्यारा हो सै अरे! हाथ जोड़ सम्मान करूँ मैं, उन महा दान वीरों का,   जब भी विपत पड़ी भारत मै, रहा योगदान वीरों का,  हुए भामाशाह जैसे दानी यहां पै, महारा इतिहास बतावै   दे सारा खजाना अपने राजा नै, मेवाड़ की लाज बचावै   आज दाताओं की कमी नहीं है, जो अपना देश बचावै,   धन दौलत न्योछावर कर दें, तो दानवीर कहलावै  देश के आन बान की खातिर -2 ....... हो परोपकार वीरों का ,       जब भी विपत पड़ी भारत मै, रहा योगदान वीरों का, अरे! हाथ जोड़ सम्मान करूँ मैं, उन महा दान वीरों का,   कोरोना वायरस छाया भयंकर, विपदा पड़ गई भारी   सारा भारत एकजुट हो गया, हुई लड़ने की तैयारी,   नेता- सेठ, अभिनेता –जनता, हो चाहे कर्मचारी,   दाताओं ने बढ़ चढ़कर कर दी, धन की वर्षा भारी,   भूलेगा नहीं देश कभी भी,--2     एहसान दान वीरों का, जब भी विपत पड़ी भारत मै, रहा योगदान वीरों का, अरे! हाथ जोड़ सम्मान करूँ मैं, उन महा दान वीरो...