अजीब सपना (Strange Dream )
अजीब सपना आज रात मैं अच्छा भला सोया था I लेकिन सुबह 3:00 बजे अचानक चौंक कर उठ गया I इसका कारण था एक अजीब सा सपनाI उसके बाद मैं सो नहीं पायाI बस उस अजीब सपने के बारे में सोचता रहाI सपना ही कुछ ऐसा था कि जब आपको पता चलेगा तो आपकी भी नींद उड़ जाएगीI यमराज का दरबार लगा हुआ थाI वह सभी बीमारियों की मिटिंग ले रहा थाI चित्रगुप्त ने सबसे पहले एक धन्यवाद प्रस्ताव पेश कियाI जिसमें कोरोना नामक बीमारी का धन्यवाद किया गयाI उसकी प्रशंसा में कसीदे पढ़े गएI उन्होंने बताया कि कोरोना के काम करने के तरीकों का अन्य बीमारियों को भी पालन करना चाहिएI महज 4 महीने के कार्यकाल में इसने सारी दुनिया में तहलका मचा दिया I सारा सारा विश्व इस से आतंकित हैI इस पर बूढ़े टीबी रोग ने अपना पक्ष रखते हुए कहा- महाराज! मैं बूढ़ा जरूर हो गया हूंI लेकिन मेरे काम में कोई कमी नहीं आई हैI उसने अपने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा- महाराज ! अकेले भारत में हर साल 28 लाख लोगों को मैं अपना शिकार बना रहा हूंI जिसमें 435000 लोग मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं यानी भारत में हर घंटे 50 मौत हो रही हैंI...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें