घर और मकान में क्या अंतर है? Difference between Home and House


Home और House में क्या अंतर है?


  आमतौर पर घर और मकान शब्दों का इस्तेमाल हम एक दूसरे के पर्याय के रूप में करते रहते हैंI लेकिन वास्तव में मौलिक रूप से इन में बहुत अंतर हैI आइए जानते हैं
घर :-    घर उस स्थान को कहते हैं, जहां समय विशेष के लिए हम परिवार सहित स्थाई रुप से रहते हैंI यानी कि उस स्थान पर रहने वाले लोगों में पारिवारिक संबंधों का होना आवश्यक हैI उस स्थान से उनका भावनात्मक सम्बन्ध होता हैI उदाहरण के तौर पर पति पत्नी, उनके बच्चेI इनके अलावा, दादा-दादी, चाचा- चाची, बुआ –फूफा आदि अन्य नातेदार भी साथ में हो सकते हैंI
घर बसाया जाता है, जबकि मकान बनाया जाता हैI यह जरूरी नहीं है कि घर पक्का ही होI  झोपड़ी भी हो सकती हैI तंबू भी हो सकता हैI पक्षियों के लिए घोसला ही उनका घर हैI इसी तरीके से जंगली जानवरों के लिए जंगल ही उनका घर हैI

मकान:- मकान से आशय इमारत के ढांचे, उसकी बनावट अथवा भौतिक रूप से हैI ये इमारत ईट, पत्थर कंक्रीट, लकड़ी या धातु से बनी हो सकती हैI

मकान घर के रूप में भी इस्तेमाल हो सकता है व अन्य गतिविधियों के लिए भीI पर हर मकान घर हो ये जरुरी नहीं हैI मकान का इस्तेमाल विभिन्न गतिविधियों के लिय हो सकता हैI
एक मकान में बहुत से घर भी हो सकते हैंI जैसा कि आजकल फ्लैट्स की व्यवस्था हैI एक बिल्डिंग में बहुत सारे फ्लैट्स होते हैं और वे फ्लैट्स बहुत से लोगों के लिए उनके घर हैंI

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Articles in English के नोट्स हिन्दी में

Notes: How to use correct forms of verbs

Tenses Part 4